संभल, अप्रैल 8 -- मिशन शक्ति 5.0 के तहत जिलेभर में महिला सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को अभियान चलाया गया। एसपी कृष्ण कुमार के निर्देशन में महिला पुलिसकर्मियों ने गांव-गांव चौपाल लगाकर बालिकाओं - महिलाओं को जागरूक किया और उनकी समस्याएं सुनीं। एंटी रोमियो टीम ने बाजार, स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 112, 181 व 1930 की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...