बदायूं, मई 11 -- पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। संविलियन विद्यालय हर्रायपुर में मिशन शक्ति टीम का नेतृत्व कर रही महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने बालिकाओं को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को पहचानने और उनके विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं को आपातकालीन सेवाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 और वूमेन पावर लाइन 1090 सहित अन्य महिला हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर राष्ट्रपति पदक प्राप्त विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवरसेन, महिला आरक्षी अक्षी तोमर, महिला आरक्षी श्वेता रानी आदि उपस्थित रही। यह भी पढ़ें- छात्राओं को उपयोगी नंबर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.