बदायूं, मार्च 22 -- मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत शनिवार को थाना जरीफनगर के ग्राम रसूलपुर कला में महिलाओं एवं बालिकाओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला, सुकन्या समृद्धि, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, प्रधानमंत्री आवास और विधवा व वृद्धावस्था पेंशन योजना के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही, आपातकालीन स्थितियों के लिए हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1076, 1098 और 1930 के महत्व को समझाया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक सेंहेद्रपाल मलिक, महिला हेड कांस्टेबल द्रोपा, महिला आरक्षी प्रियंका शर्मा और दीपा माहुर आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.