महिलाओं को सुरक्षा और साइबर जागरूकता का दिया संदेश
कन्नौज, जून 11 -- कन्नौज। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों ने चौपाल और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने गांवों, कस्बों, बाजारों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं से संवाद किया। उन्हें घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न और अन्य अपराधों के खिलाफ कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के साथ आत्मरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ पर पुलिस से करें शिकायत कार्यक्रम का प्रमुख फोकस बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव पर रहा। महिला पुलिसकर्मियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.