मऊ, मार्च 25 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाने की मिशन शक्ति टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा एवं जागरूकता के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से बुधवार को फतेहपुर मंडाव ब्लॉक सभागार में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं को सुरक्षा एवं हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने की स...