चम्पावत, सितम्बर 19 -- योगेश जोशी, चम्पावत। कफलांग गांव में महिलाओं को सिलाई की जानकारी दी। चावरा सेवा समाज संस्था के परियोजना समन्वयक राजीव उप्रेती ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का कौशल निखारना और आजीविका के साधन उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में लगभग 40 महिलाओं ने भाग लिया। यहां एनिमेटर निर्मला वकविता जोशी, प्रशिक्षक कमलेश्वरी जोशी और सुनीता रावत उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...