मथुरा, मई 19 -- छाता। महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्लॉक में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इसमें 53 महिलाओं ने भाग लेकर किचन गार्डन तैयार करने एवं उसे स्वरोजगार से जोड़ने की जानकारी प्राप्त की। कृषि एवं बागवानी विशेषज्ञों ने महिलाओं को घर आंगन या खाली जमीन पर जैविक सब्जियां उगाने के तरीके बताए। शिविर में महिलाओं को व्यावसायिक उत्पादन, ऑर्गेनिक ब्रांडिंग और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अचार, मुरब्बा व हर्ब्स जैसे लघु उद्योग शुरू करने की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने कहा कि किचन गार्डन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। इस दौरान जितेश, सुमन लता, पुष्प लता, सत्यवती, संतोष, कविता, पूनम, राजबाला, अर्चना, जानकी, नीतू और मंजू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं...