रुद्रपुर, मार्च 7 -- पंतनगर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व साइबर अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने डाबर इंडिया लिमिटेड, पंतनगर यूनिट में जागरूकता अभियान चलाया। यूनिट में कार्यरत महिलाओं को मानव तस्करी, महिलाओं से जुड़े अपराध, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और सोशल मीडिया पर बढ़ते साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने महिलाओं को फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने, डिजिटल ठगी से बचने के उपाय और साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। साथ ही 112, 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और cybercrime.gov.in पोर्टल के बारे में बताया गया। अभियान में निरीक्षक बसंती आर्या, उपनिरीक्षक रीता चौहान, कांस्टेबल ज्योति चौधरी, दीपा कुंवर और प्रियंका कोरंगा शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.