महिलाओं को सशक्त बना रहे स्वयं सहायता समूह
आजमगढ़, जुलाई 26 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह सखियों का प्रशिक्षण शिविर हरिऔध कला केंद्र में आयोजित किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त स्वतः रोजगार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन डॉ. आराधना त्रिपाठी ने की। कार्यशाला में विकास खंड अहिरौला, अतरौलिया, हरैया, लालगंज, मार्टिनगंज एवं मेहनगर की समूह सखियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान शासन की महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय राशन कार्डधारक परिवारों की महिलाओं को अधिकाधिक संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- लखपति दीदियों को अब करोड़पति बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.