कन्नौज, मई 10 -- महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर तालग्राम पुलिस लगातार गांव-गांव जागरूकता अभियान चला रही है। रविवार को थाना तालग्राम की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम पंचायत गढ़िया और बेहटा खास में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। चौपाल में महिला सिपाही सुनीता, प्रेमलता, शालिनी, पल्लवी और प्रियंका ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा सुरक्षा संबंधी सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपात सेवा), 181 (महिला सहायता) और 1930 (साइबर क्राइम रिपोर्टिंग) पर तुरंत संपर्क कर सकती हैं। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालि...