नई दिल्ली, मार्च 29 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'मिशन शक्ति' और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को गन्ना बेल्ट में एक नई ऊंचाई मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार ने गन्ना विभाग और 'उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन' (UPSRLM) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल का सीधा उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को गन्ना खेती की उन्नत तकनीकों, पौध तैयार करने (Seedling) और गन्ने से बनने वाले सह-उत्पादों के व्यवसाय से जोड़कर उनकी आय में क्रांतिकारी वृद्धि करना है।गन्ना खेती की 'नर्सरी' संभालेंगी महिलाएं गन्ना आयुक्त मिनिस्थी एस. के अनुसार, प्रदेश में वर्तमान में लगभग 2.95 लाख महिला किसान सीधे तौर पर चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति कर रही हैं। लेकिन अब इस दायरे को बढ़ाते हुए 3,000 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की 5...