महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित बनाने पर जोर
कौशाम्बी, जून 20 -- मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 एवं साइबर जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को भी जिले भर में पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बहू-बेटियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, नए कानूनों एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। साथ ही महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो स्क्वाड एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त व सुरक्षित बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.