अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लखपति दीदी योजना एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में हुई। कमिश्नर संगीत सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उनकी आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की जाए, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। सभी उपायुक्त एनआरएलएम को निर्देशित किया कि संभावित "लखपति दीदियों" की संख्या में तेजी से वृद्धि की जाए और निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष त्रैमासिक प्रगति को मॉड्यूल में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं पहले से लखपति दीदी के रूप में चिन्हित हो चुकी हैं, उनकी आय को और बढ़ाने के लिए ठोस एवं परिणामोन्मुख प्रयास किए जाएं। बैठक में स्वयं सहायता समूह संचालन करने वाली महिलाओं एवं पर्...