मुंगेर, मार्च 9 -- तारापुर,निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को एएनएम प्रशिक्षण स्कूल, तारापुर में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों तथा सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर संस्थान की प्रभारी प्राचार्या नाएमा खान ने कहा कि, महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, खेल और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब महिलाओं को समान अवसर और सम्मान मिले। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं ने भी महिलाओं के सम्मान में अपनी बातों को रखा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर भी अपने विचार व्य...