एटा, फरवरी 24 -- ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई ने जागृति प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ कोसमा, बेरनी ने पुरुषों की बराबरी का हक दिलाने के लिए जुलूस निकाला। ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई प्रमुख अमर ने बताया कि भारत सरकार महिला और पुरुष को बराबरी का दर्जा देती है। सामान्यतः परिवारों में महिलाओं को बराबरी का हक नहीं मिल पाता है। इसी को दिलाने के लिए मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र के दो स्थानों पर जुलूस निकाला गया। ग्राम बेरनी एवं कोसमा की महिलाओं ने गली रामलाल तिराहे से महाराणा प्रताप चौक तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की। जुलूस में खुशबू यादव, सीमा ठाकुर, पूनम बघेल, लक्ष्मी बघेल, मधु रानी, दिव्या कुशवाहा, बेबी कुशवाहा और ओसवती कुशवाहा महिलाएं मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...