शाहजहांपुर, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला कारागार में भोर फाउंडेशन की मदद से कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और समाज में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम के दौरान संस्था की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। महिला चिकित्सक डॉ. दीपा दीक्षित ने महिला बंदियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी जानकारी देते हुए उन्हें सजग रहने की सलाह दी। कवयित्री सुमन पाठक ने अपनी कविताओं के माध्यम से नारी शक्ति, आत्मसम्मान और संघर्ष के भाव को प्रस्तुत किया।विनोबा सेवा आश्रम से आई विमला और शोध छात्रा अनुग्या मिश्रा ने भी मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.