मधुबनी, मार्च 8 -- लखनौर, निप्र। लखनौर प्रखंड के दैयाखड़वार हनुमान चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला पुलिस पदाधिकारी एवं जीविका दीदीयों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए लखनौर थाना के पीएसआई डिम्पल कुमारी ने कहा कि महिलाओं को समर्थन देने से पुरे समाज को फायदा होता है। उन्होंने महिला के अधिकार, सुरक्षा तथा समाज में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। महिला पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। उन्हें अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। पीएसआई डिम्पल कुमारी ने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए जागरुकता कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.