साहिबगंज, अप्रैल 2 -- महिलाओं को सखी मंडलों से जोड़ स्वावलम्बी बनाने का निर्णय बरहड़वा, प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र के खेतौरीपाड़ा स्थित पुराना पतना पंचायत भवन में गुरुवार को जेएसएलपीएस रिसोड़ संकुल संघ के कार्यों की समीक्षा बैठक बीपीएम फैज आलम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्लस्टर की सक्रिय महिला सदस्य, जेंडर सीआरपी, बीआरपी (लाइवलीहुड), बैंक सखी, सीआरपी-ईपी, एफएलसीआरपी, सेतु दीदी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान लोकोस एंट्री, बैंक लिंकेज, सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ), बैंक ऋण की समय पर अदायगी, दीदी बाड़ी योजना, खेती-बाड़ी, पशुपालन तथा समेकित कृषि संकुल के तहत अंडा उत्पादन इकाई सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बीपीएम फैज आलम ने कहा कि छूटी हुई महिलाओं को सखी मंडलों से जोड़कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.