महिलाओं को संस्कृति, खेती और आजीविका की मुख्य धुरी बताया, 10 को 'नंदा शिखर सम्मान'
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से टनकपुर के मिलन वाटिका में 'सावन उत्सव-2026' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक भूमिका के साथ उत्तराखंड की लोक-संस्कृति और परंपराओं को केंद्र में रखा गया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली 10 महिलाओं को 'नंदा शिखर सम्मान' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने महिलाओं से लोक-संस्कृति और पारंपरिक परंपराओं को सहेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल घर की जिम्मेदारियां संभालने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राज्य की खेती, संस्कृति और आजीविका में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। धामी ने कार्यक्रम के दौरान 'एक पौधा, प्रकृति के नाम' अभियान के तहत चंदन का पौधा लगाया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को भी पौधे वितरित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.