पिथौरागढ़, फरवरी 6 -- पिथौरागढ़,संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज नाचनी व राजकीय इंटर कॉलेज मसमोली में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्थानीय लोगों ने पानी,सड़क सहित अन्य समस्याओं को शिविर में उठाया। गुरुवार को जीआईसी नाचनी में आयोजित शिविर का शुभारंभ डीएम आशीष भटगांई ने किया। डीएम भटगांई ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। ऐसे शिविर ग्रामीण जनता के लिए संवाद का अवसर हैं, जहां उनकी समस्याओं को मौके पर ही सुना और निस्तारित किया जा सके। जीआईसी मसमोली में भी लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायत राज, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों से स्टॉल लगाकर लोगों को लाभान्वित किया। शिविर में मुनस्यारी ब्लॉक प्रमुख डॉ.कविता दानू,डीडीओ रमा गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.