नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- भाजपा ने कांग्रेस की तेलंगाना सरकार से एक महिला मंत्री को हटाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी, कांग्रेस और उसकी सरकारों की सोच यह है कि अगर महिलाएं प्रगतिशील हैं, तो उनके भविष्य की संभावनाओं को खत्म कर दिया जाए।भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लिए पितृ सत्ता को खत्म करने का नारा सिर्फ खोखले शब्द और राजनीतिक बयानबाजी है। बांसुरी स्वराज ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा राज्य की वन मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिपरिषद से हटाए जाने पर कांग्रेस नेतृत्व को कठघरे में खड़ा किया। यह भी पढ़ें- महिलाओं को लेकर कांग्रेस की कथनी-करनी में बड़ा अंतर- भाजपा उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक, जहां ...