बदायूं, मार्च 23 -- दहगवां। थाना जरीफनगर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत बैठक आयोजित की गई। उपनिरीक्षक श्रीपाल वर्मा, महिला कांस्टेबल दीपा व प्रियंका शर्मा ने आसपास के गांवों से आई महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र और महिला हेल्प डेस्क की जानकारी दी। बैठक में विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि, प्रधानमंत्री आवास, कन्या सुमंगला व मातृ वंदना जैसी योजनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...