महिलाओं को योग के प्रति जागरूक करेगी पतंजलि योग समिति
गोरखपुर, जून 18 -- गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महिला पतंजलि योग समिति 22 जून को विशेष महिला योग समारोह सुबह 5:30 बजे से बाबा राघव दास मिनी स्टेडियम, राजेन्द्र नगर, भाटी विहार में आयोजित करेगी। इसका आयोजन महिलाओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने, योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जाएगा। राज्य कार्यकारिणी सदस्य ममता श्रीवास्तव ने बताया कि समिति की सभी कार्यकत्रियां स्वस्थ महिला स्वस्थ परिवार स्वस्थ राष्ट्र के संकल्प के साथ समाज में योग, आयुर्वेद एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यरत हैं। समिति का संचालन ममता श्रीवास्तव, तारा श्रीवास्तव, जिला प्रभारी आराधना श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी वंदना शुक्ला, तहसील प्रभारी रानी श्रीवास्तव एवं अन्य बहनों द्वारा किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.