अमरोहा, दिसम्बर 16 -- मंडी धनौरा। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को नगर में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला सुरक्षा दल की शक्ति दीदी व बीट आरक्षियों ने महिलाओं को जागरूकता पत्रक का वितरण किया व कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित पत्रक वितरित किए, जिनमें विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, साइबर अपराध से बचाव व आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने की जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न व आनलाइन ठगी की स्थिति में बिना झिझक पुलिस की सहायता लें। महिला सुरक्षा से जुड़े कानून, अधिकार व कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से निर्भीक रहने व किसी भी समस्या की सूचना पुलिस को देने का आह्वान किया। इस दौरान पूनम, रितु, चंचल, ...