दरभंगा, मार्च 14 -- दरभंगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इग्नू क्षेत्रीय केंद्र परिसर में शुक्रवार को सभी महिलाओं के लिए अधिकार, न्याय एवं कार्रवाई विषय पर आधारित परिचर्चा का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शालिनी ने कहा कि महिलाओं को जब तक समानता का अधिकार नहीं मिलेगा तब तक महिलाएं किसी भी क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान नहीं दे सकतीं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के संबंध में भी व्यापक रूप से विचार व्यक्त किए। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आकाश अवस्थी ने कहा कि जिस घर में नारी की पूजा होती है, वहां देवताओं का निवास होता है।डॉ. रेणु कुमारी ने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। परिवार में यदि महिला शिक्षित नहीं है तो वह परिवार शिक्षित नहीं है। किसी भी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी के बिना परिवार, समाज, सशक्त,...