महिलाओं को मिले बराबरी का हक
गंगापार, मार्च 8 -- विश्व महिला दिवस के अवसर पर बीआरसी जसरा में महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल सिंह ने महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति तब तक संभव नहीं है जब तक महिलाओं को बराबरी का अवसर और सम्मान नहीं मिलता। इस अवसर पर आयोजित महिला संगोष्ठी में महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जसरा अखिलेश वर्मा, मयंक धर द्विवेदी, भारतेंद्र त्रिपाठी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.