रामनगर, अप्रैल 29 -- रामनगर। महिला व पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति की ओर से नाबार्ड के सहयोग से रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में आयोजित एंब्रॉयडरी एप्लिक वर्क एलईडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया है। प्रशिक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 30 महिलाओं ने उत्साह के साथ नए कौशल सीखे और स्वरोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। समापन कार्यक्रम में नाबार्ड के डीडीएम मुकेश बेलवाल ने प्रतिभागी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समिति की ओर से सायमा हुसैन, निर्मला, प्रमिला जोशी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को आजीविका के नए अवसर प्राप्त हुए हैं और अब वे अपने हुनर के बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.