जमशेदपुर, अप्रैल 5 -- जमशेदपुर। ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों को स्वावलंबी और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विमेंस क्लब और अक्षर इंटरनेशनल स्कूल की ओर से तीन दिवसीय टीचर ट्रेनिंग कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अक्षर इंटरनेशनल स्कूल परिसर में संपन्न हुआ। इस विशेष कार्यशाला का आयोजन केरूआडूंगरी पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू के विशेष अनुरोध पर किया गया था। इसमें पंचायत की 43 युवतियों को 'नर्सरी टीचर ट्रेनिंग' का गहन प्रशिक्षण दिया गया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवतियों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना और उनके कौशल विकास के माध्यम से उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.