महिलाओं को मिलना चाहिए उनका संवैधानिक अधिकार
मेरठ, अप्रैल 27 -- वेंक्टेश्वरा विवि में रविवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजया रहाटकर का अभिनंदन किया गया। डॉ. विजया ने कहा कि देश की मातृशक्ति को उनका संवैधानिक अधिकार मिलना चाहिए और हर हाल में इसे हासिल करके रहेंगे। उन्होंने शिक्षण संस्थानों एवं देश के विवि से आगे बढ़कर बिल के प्रति देशभर में जागरुकता अभियान चलाने की अपील की। वेंक्टेश्वरा समूह अध्यक्ष डॉ. सुधीर गिरी एवं प्रति-कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने स्वागत किया। डॉ. सुधीर गिरी एवं डॉ.राजीव त्यागी ने कहा कि प्राचीन काल से ही नारी को शक्ति स्वरूपा माना गया है। अब समय आ गया है कि मातृशक्ति को पुरुषों के बराबर हिस्सेदारी मिलनी चाहि। यह महिलाओं का संवैधानिक अधिकार है।रविवार को 11 हजार छात्र-छात्रा एवं फैकल्टी ने हस्ताक्षर पत्र महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.