विकासनगर, अक्टूबर 7 -- सहसपुर के झांगबाड़ी केंद्र में बुधवार को आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना, सहायिका सुथरीन, आशा कार्यकर्ता सुनिता समेत अन्य कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी कराई गई। महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। बाल विकास एवं पोषण संबंधी कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर्चना और आशा कार्यकर्ता सुनिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समरीन, बुसरा, संगीता, मुस्कान, अदशाना, सुतिजा, हामिदा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...