सिमडेगा, मार्च 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा हेरिटेज सह म्यूजियम परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी कंचन सिंह, डीडीसी दीपांकर चौधरी, डीएसडब्लयू सुरजमुन्नी कुमारी, जेएसएलपीएस की डीपीएम शांति मार्डी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में केक भी काटा गया। डीसी ने केक काटकर उपस्थित सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामना दीं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया और महिला सशक्तिकरण से संबंधित एक प्रेरणादायक लघु चलचित्र का भी प्रदर्शन किया गया। मौके पर डीसी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों और उनके सशक्तिकरण पर गंभीरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.