रुद्रपुर, जनवरी 19 -- रुद्रपुर। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने को सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रिजर्व बैंक के वित्तीय साक्षरता केंद्र ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन और विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वित्तीय सहायता काउंसलर मनोज सुयाल ने कहा कि सही जानकारी और सतर्कता से महिलाएं अपने परिवार समाज की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर सकती हैं। महिलाओं ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की। यहां सुनीता, पूनम प्रजापति, संध्या, अंजुला, सबीना बी., हंसी नोलिया, गीता, पूजा सागर, इंद्रावती सहित अनेक स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.