हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी। 77वें गणतंत्र दिवस पर नैनीताल बैंक ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम उठाया। प्रधान कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीनें वितरित कीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना बैंक की सामाजिक जिम्मेदारी है। इस दौरान सीएफओ महेश कुमार गोयल, कैलाश पांडेय और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैंक की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.