बरेली, जनवरी 11 -- महिलाओं को मीठी बातों में फंसाकर नटवरलाल ने रिश्ता जोड़ा और कारोबार में निवेश के जरिये मुनाफे का झांसा देकर करीब छह करोड़ रुपये की ठगी करके फरार हो गया। पीड़ितों की शिकायत पर थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुभाषनगर की शांति विहार कॉलोनी में रहने वाली गिरिराज किशोरी ने पुलिस को बताया कि दुर्गेश सिंह उनके मोहल्ले में ही किराये पर रहता था। मोहल्ले में रहने के दौरान उसने महिलाओं से नजदीकी बनाई। किसी को बहन बनाकर राखी बंधवाई तो किसी को मां बनाकर मीठी बातों में फंसाया। खुद को बदायूं के एक विधायक का करीबी बताने वाले दुर्गेश सिंह ने निवेश के जरिये मुनाफे का सपना दिखाया। किसी से रकम और किसी से जेवर लेकर दुर्गेश ने हड़प लिए। इस तरह करीब 25 लोगों को उसने छह करोड़ रुपये का चूना लगाया। जब उन्होंने अपने जेवर और रकम की मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.