कानपुर, अगस्त 6 -- कानपुर देहात। जनपद में मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत चल रहे जागरूकता कार्यक्रम में गुरूवार को भी पुलिस ने नगरीय क्षेत्रों में महिलाओं व युवतियों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। इसके तहत उनको सोशल मीडिया का कम से कम उपयोग करने व गेमिंग एप व लिंक को खेलने से बचने की सलाह दी। इसके साथ ही उनको शासन की योजनाओं के साथ सुरक्षा व कानूनी अधिकारों के बावत जानकारी दी, जबकि उनको यूपी कॉप ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का त्वारित लाभ उठाने के तरीके बताए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...