वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, हिटी। डीएवी पीजी कॉलेज में महिला विकास प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को महिला सशक्तीकरण पर संवाद हुआ। मुख्य अतिथि चेन्नई की उद्यमी एवं भरतनाट्यम् कलाकार कृपा रवि ने मां दुर्गा, काली और सरस्वती के स्वरूपों पर नृत्य प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वयं शक्ति का रूप हैं। उन्हें बड़े सपने देखने और साहस के साथ बढ़ने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि प्रो.मंगला कपूर ने कहा कि आज बेटियां लड़कों से आगे निकल रही हैं। उन्होंने समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने और खुद को सशक्त रूप में स्थापित करने पर जोर दिया। कॉलेज की छात्राओं ने देश की महिला शख्सियतों के रूप में रैम्पवॉक किया। इनमें सावित्री बाई फुले, किरण बेदी और रानी लक्ष्मीबाई की झलक दिखी। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में श्रेया शर्मा प्रथम, श्राबोनि भट्टाचार्य द्वितीय औ...