भागलपुर, मार्च 16 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के दोगच्छी गांव में एसएमएस फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को महिलाओं को स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से फुटबॉल निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को फुटबॉल निर्माण की तकनीक सिखाकर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को फुटबॉल बनाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है, जिससे वे भविष्य में स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो परिवार, समाज और देश भी मजबूत होगा। मौके पर फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.