सिद्धार्थ, फरवरी 9 -- भनवापुर, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के पेड़रियाजीत गांव में रविवार को मिशन शक्ति के तहत बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मौजूद महिला कांस्टेबल प्रीती व कंचन सिंह ने गुड टच व बैड टच के साथ ही महिलाओं को सुरक्षा व उनके अधिकारों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बताया कि जो बहू व महिलाएं थाने तक नहीं पहुंच पाती हैं, उन्हें गांवों में चौपाल के माध्यम से उनके सुरक्षा कानूनों व अधिकारों के बारे में जानकारी जरूर रहनी चाहिए, ताकि जरूरत पर उसका उपयोग किया जा सके। बताया कि सभी थानों में महिला शक्ति केंद्र बनाया गया है, जहां महिलाएं अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करा सकती है। महिला अपराध से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी। उप निरीक्षक तालीमुद्दीन खान व कृष्ण कुमार पाण्डेय ने महिलाओं को उनके उत्थान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.