धनबाद, फरवरी 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद की महिलाओं और युवतियों को मोहब्बत का सब्जबाग दिखा कर उनसे ठगी करने वाला एक युवक रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। महिला थाना की पुलिस ने आरोपी को जाल बिछा कर पकड़ा। सिजुआ की एक युवती ने मामले की शिकायत की थी। आर्मी अफसर के बेटे के रूप में अपना परिचय देकर वह महिलाओं और युवतियों को प्रेम जाल में फांसता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार भागलपुर के तुलसीपुर के अभिजीत कुमार के रूप में हुई। महिला थाना में पीड़िता ने मामले की शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे दोस्ती की। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। प्यार की दुहाई देकर आरोपी ने उनसे रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित महिला को जानकारी मिली कि आरोपी अपने किसी रिश्तेदार की शादी की शरीक होने के लिए चंडीगढ़ गया है। वह भी चंडीगढ़ पहुंच गई। वह...