नोएडा, मार्च 19 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर क्राइम पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट और सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर उनसे करोड़ों रुपये ठगने के मामले में नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया। आरोपी को हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़ा गया। आरोपी लोन दिलाने के नाम पर भी लोगों से ठगी करता था। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 38 वर्षीय सैमुअल ओगुन उर्फ स्टेपनी डेरिक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, वाई-फाई राउटर, डोंगल, सिम कार्ड, विदेशी मुद्रा (नायरा 1800), अलग-अलग नाम के पासपोर्ट और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी की तलाश कर रही महिलाओं को निशाना बनाता था। वह अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को बड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.