जौनपुर, अगस्त 3 -- चंदवक। क्षेत्र के श्री जगाब्रह्म बाबा और मां काली जी सेवा ट्रस्ट हरदासीपुर की ओर से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हस्तशिल्प, सिलाई और कढ़ाई प्रशिक्षण के लिए वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में न्यू होराइजन ट्रस्ट तथा एसोसिएशन फाउंडेशन को अनुदान के रूप में 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। संचालन करते हुए ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक डॉ.अच्युत कुमार पाण्डेय ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे प्रयासों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर सह संरक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह, अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उप प्रबंधक विजय शंकर पाण्डेय, ऑडिटर प्रशांत सिंह तथा संतोष सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: गायत्री शक्तिपीठ में नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण आरंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...