जामताड़ा, अप्रैल 21 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड के कोरीडीह-वन गांव में मंगलवार को पीएलए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहिया साथी नीतू देवी ने की। बैठक में नीतू देवी ने गांव की महिलाओं को पोष्टिक आहार के महत्व तथा जंक फूड के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं को परिवार नियोजन के विभिन्न तरीकों की जानकारी देकर उसे अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा बैठक में नवजात शिशु की सही देखभाल के तरीकों पर भी चर्चा की गई और आवश्यक सुझाव दिए गए। मौके पर स्वास्थ्य सहिया रजिया खातुन सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.