फरीदाबाद, जून 4 -- फरीदाबाद, सरसमल। कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर जिले में जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत सरकारी और निजी संस्थानों में कार्यरत महिलाओं को शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। विभिन्न स्तरों पर नियुक्त नोडल अधिकारियों के माध्यम से भी जागरूकता बढ़ाई जाएगी। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार महिलाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम-2013 और शी-बॉक्स पोर्टल की जानकारी दी जाएगी। 10 या अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में आंतरिक शिकायत समिति का गठन अनिवार्य है। छोटे संस्थानों में कार्यरत महिलाएं लोकल कमेटी के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...