गाजीपुर, मार्च 19 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर गांव में एक ही परिवार की तीन महिलाओं को दबंगों ने लाठी-डंडे और ईंट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में एक तीन माह की गर्भवती महिला भी शामिल है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जीवपुर निवासी उर्मिला देवी पत्नी स्वर्गीय बांके बिहारी यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि विपक्षी गोकुल यादव, सुनील यादव, सीमा यादव और मनतोरनी देवी ने उनको और उनकी दो पुत्रियों, सोनम यादव व प्रीतम यादव पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता के अनुसार, विपक्षी सुनील यादव ने उनकी विवाहित पुत्री सोनम, जो तीन माह की गर्भवती है, के बाल पकड़कर घसीटा और उसके पेट पर ईंट से प्रहार किया। जब उर्मिला देवी और उनकी छोटी पुत्री प्रीतम बीच-बचाव करने पहु...