नैनीताल, मार्च 22 -- नैनीताल, संवाददाता। मैत्री महिला संगठन और उत्तराखंड महिला मंच की ओर से रविवार को पालिका सभागार में समाजसेवी स्व. कमल नेगी (कमल दी) की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान सभी लोगों ने कमल दी के सामाजिक कार्यों पर चर्चा कर उन्हें याद किया।डॉ. उमा भट्ट ने कहा कि कमल दी ने दहेज हत्या, महिला हत्या, कार्यस्थल पर शोषण, महिलाओं के मुद्दों, शराब बंदी आदि से जुड़े आंदोलनों में मुख्य रूप से योगदान दिया। राजीव लोचन साह ने कहा कि मैत्री महिला संगठन बनने के बाद कमल नेगी ने महिलाओं व नैनीताल के लिए काफी काम किया। जहूर आलम ने कहा कि जो काम सभी लोग आज तक साथ में मिलकर करते आए है, उन्हें कैसे आगे बढ़ाया जाए। युवाओं को कैसे इससे जोड़ा जाए, इस पर भी विचार करने की आवश्यकता है। यहां बसंती पाठक, मुन्नी तिवारी, शीला, ऊषा, उमा भट्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.