मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- मुरादाबाद, मुख्य संवाददाता । नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मुरादाबाद में सोमवार को सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विभिन्न वर्ग की महिलाओं ने प्रेस कांफ्रेंस की। प्रबुद्ध, शिक्षाविद, समाजसेवी, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं ने कहा कि इस अधिनियम से आधी आबादी को पूरा अधिकार मिलेगा। यह बहन बेटियों के सम्मान का राष्ट्रीय संकल्प है। इससे देश आर्थिक रूप से तरक्की करेगा। बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा नारी शक्ति नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है। यह कानून महिलाओं को लाभार्थी से नीति निर्माता बनाएगा। संसद / विधानसभा में महिलाओं पुरुषों में अंतर कम होगा। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत हुए कार्यक्रम सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट की ट्रस्टी शिखा गुप्ता ने कहा नारी शक्...