अल्मोड़ा, जनवरी 9 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत जागरूकता अभियान जारी है। सचिव शचि शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को सल्ट के ग्राम सौराल में शिविर लगाया गया। शिविर में महिलाओं को नशीली दवाओं के नुकसान और प्रभाव बताए गए। साथ ही निशुल्क कानूनी सहायता, मादक पदार्थों के दुष्परिणाम, साइबर अपराध, मानसिक स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...