बलिया, अप्रैल 16 -- बलिया, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुधवार को शहर में बाइक रैली निकाली गई। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर किया। आम्बेडकर संस्थान से शुरू यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारी शक्ति, समान अधिकार और सम्मान के समर्थन में नारे लगाए। संजय मिश्र ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। यह महिलाओं को राजनीति और समाज में नई पहचान और अवसर प्रदान करेगा। रैली ने यह संदेश दिया है कि नारी शक्ति अब केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक मजबूत हकीकत बन चुकी है। यह भी पढ़ें- स्कूटी रैली को विधायक ने दिखाई झंडी इस दौरान कृष्णा पाण्डेय, आलोक सिंह, शशिकला तिवारी, श्वेता राय, अर्चना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.