श्रावस्ती, मार्च 22 -- श्रावस्ती। सोनवा थाने की मिशन शक्ति टीम रविवार को टीम शाहपुर कठौतिया बाजार में भ्रमण कर रही थी। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक शिल्पी ने देखा कि एक व्यक्ति बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं व बालिकाओं को देखकर तेज आवाज में अश्लील गाने गाकर अभद्र व्यवहार कर रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शोहदे को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान शाहपुर कठौतिया निवासी राजा पांडेय उर्फ अंग्रेज पांडेय पुत्र रामकुमार पांडेय के रूप में हुई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...