शामली, मार्च 22 -- मिशन शक्ति फेज 05 के अंतर्गत थाना बाबरी की मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम द्वारा स्थानीय बस स्टैंड बुटराडा पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बस के इंतजार में खड़ी महिलाओं व युवतियों को नए आपराधिक कानूनों तथा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। रविवार को बाबरी मिशन शक्ति व एंटी रोमियो अभियान के दौरान टीम प्रभारी उपनिरीक्षक कुसुमपाल सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों का उद्देश्य दंड की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाते हुए पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना है। इन कानूनों के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है।मिशन शक्ति टीम सदस्य साधना द्वारा महिलाओं को साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, छेड़खानी, बाल अपराध तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे...